नवनिर्वाचित सांसद रंजीत ने की विसा अध्यक्ष व कोरबा सांसद से मुलाकात

Posted On:- 2022-06-03



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा निर्विरोध निर्वाचित, राज्यसभा सांसद श्रीमती रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत से मुलाकात करने उनके निवास पहुँची। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी । उन्होंने छ.ग. के हितों को प्राथमिकता के साथ भविष्य की शुभकामनाएं दी।