कलेक्टर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Posted On:- 2022-06-03



डीएमएफ से स्वीकृत प्रगतिरत कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष जिले में डीएमएफ से स्वीकृत प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा करते हुए शैक्षणिक संस्थाओं के कार्य 15 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा। स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम में शौचालय पेयजल, रनिंग वाटर के कार्य स्कूल शुरू होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों को सख्त निर्देश देते हुए बरसात के पूर्व कार्यों को पूर्ण करने को कहा। जो कार्य पूर्ण हो सकते हैं उसे अनावश्यक विलंब न करते हुए आवश्यक संसाधन जुटाकर कार्यपूर्ण करें, वहीं कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए सड़क, पुल-पुलिया, शासकीय भवन के निर्माण मे प्रगति लाने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये बैठक में डीएफओ अशोक पटेल, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज सहित निर्माण एजेंसी, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं ठेकेदार उपस्थित थे।