वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक की मौत, पीछे बैठा हुआ घायल

Posted On:- 2022-06-03



भखारा (वीएनएस)। सिलतरा मोड़ के पास गुरूवार रात्रि अज्ञात वाहन की ठोकर से केसरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज गुजरा में चल रहा है।

इस संबंध में भखारा पुलिस ने बताया कि घटना रात्रि सिलतरा मोड़ में हुई। मोटरसाइकिल से पंकज सिंह 30 वर्ष पिता शालिग अपने जान पहचान वाले अरुण सिन्हा पिता भीष्म सिन्हा के साथ सिलीडिह की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को चपेट में ले लिया। इस घटना में पंकज सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीछे बैठा अरुण का पैर फैक्चर हो गया। घटना पश्चात भखारा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने पश्चात लाश को अपने कब्जे में लिया। घायल को हाईवे पेट्रोलिंग से इलाज के लिए गुजरा भेजा। मृतक का शुक्रवार को कुरूद में पोस्टमार्टम किया गया। भखारा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।