धमतरी (वीएनएस )। स्थानीय गौशाला मैदान में चल रहे रुद्र महायज्ञ व रुद्राभिषेक के अंतिम दिवस में आयोजन सीमित द्वारा सवा लाख रुद्राक्ष से भगवान शिवजी का महाअभिषेक किया गया। महाआरती कर समस्त शहरवासियों एव क्षेत्रवासियों को अभिमंत्रित रुद्राक्ष प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। काशी बनारस से आए यज्ञ आयोजन के प्रेरणास्त्रोत एवं संचालन स्वामी डॉ उमेश पुरी महाराज एवं विशेष तौर से पांच दिनों उपस्थित तक संत रमण गिरी एवं संत आदित्य गिरी के सानिध्य में यज्ञ एवं अभिषेक का आयोजन बड़े ही धर्ममय महौल में सम्पन्न हआ। रुद्राक्ष प्रसादी एवं भंडारा प्रसादी प्राप्त करने बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जानकी प्रसाद शर्मा, दीपक लखोटिया, राजेन्द्र श्रोती, मोहन अग्रवाल, मुकेश पाण्डेय, धनीराम सोनकर, मदन मोहन खण्डेलवाल, भूपेंद्र मिश्रा, राजेश ठाकुर, रितेश नेताम, धुमीराम शर्मा उपस्थित थे। इस आयोजन को सफल बनाने समिति के हेमराज सोनी,विक्रांत शर्मा,पीयूष पाण्डेय, सुभाष शर्मा,सुनील साहू,ननकू महाराज,देवेन्द्र थवाईत,संजय यादव,जय प्रकाश झा,ब्रह्मदत्त शर्मा,देवेंद्र त्रिपाठी,हीरेन्द्र पाण्डेय, प्रतीक खण्डेलवाल,अविनाश शर्मा,संकल्प कश्यप,लक्ष्य उपाध्याय का सहयोग रहा।