धमतरी (वीएनएस )। कम्पोजिट रीजनल सेंटर सीआरसी राजनांदगांव की ओर से पुराना जिला चिकित्सालय कैंपस राजनांदगांव में संक्षिप्त कार्यक्रम हुआ। दिव्यांगजनों के लिए एमआर किट एवं अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किये गया। जिसमें सार्थक स्कूल धमतरी के बच्चे भी सम्मिलित हुए।
12 से 20 वर्ष के 10 बच्चों को एम आर किट, एक बच्चे को व्हील चेयर और एक बच्चे को हियरिंग एम्पलीफायर दिया गया। सीआरसी डायरेक्टर कुमार राजू ने शासन की ओर से दिव्यांगजनों के लिए होने वाले अनेक कार्यक्रम और शिविर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि,भविष्य में शासन की ओर से दिव्यांगजनों के लिए ऐसी कोई योजना आती है तो धमतरी के दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक आवश्यक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे।
सीआरसी से एरिया इंचार्ज आशीष पाराशर, एडमिन ऑफिसर सूर्यकांत बेहरा, पूनम मनीष कुमार, विशेष शिक्षक प्रसादी कुमार मेहतो एवं क्लर्क मोहन साहू ने किट वितरण के ऑफिशियल कार्यों में सहयोग किया। सार्थक अध्यक्ष डॉ.सरिता दोशी ने उपरोक्त सभी सहयोगियों का सार्थक के विशेष बच्चों और प्रशिक्षकों के साथ गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद व्यक्त किया। वरिष्ठ प्रशिक्षिका मैथिली गोड़े एवं गीतांजलि गुप्ता ने बताया कि, इस किट में वोकेशन एवं एजुकेबल ग्रुप के बच्चों को सिखाने तथा पठन योग्य बहुत सी सामग्री है, जिसमें मोबाइल, केलकुलेटर, नकली रुपए, लीटर, वेइंग मशीन, सिलाई ,कढ़ाई आदि का सामान पज़ल्स एवं बुक्स हैं, जो बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में बहुत उपयोगी साबित होगी।