पंचायत उप चुनाव के लिए रिटर्निंग-सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-06-04



राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तारन प्रकाश सिन्हा ने त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) की नियुक्ति की है। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के लिए तहसीलदार अम्बागढ़ चौकी प्रीति लारोकर को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी बीपी चुरेन्द्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत छुईखदान के लिए तहसीलदार छुईखदान नेहा विश्वकर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुईखदान प्रकाशचन्द्र तारम को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत छुरिया के लिए तहसीलदार छुरिया श्रीमती अनुरीमा एस कुमार टोप्पो को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया प्रतीक प्रधान को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत डोंगरगांव के लिए तहसीलदार डोंगरगांव कोमल सिंह धु्रर्वे को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव लेखराम चन्द्रवंशी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के लिए तहसीलदार डोंगरगढ़ राजू पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एसके ओझा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत खैरागढ़ के लिए तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम कुमार साहू को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ तनुजा मांझी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत मानपुर के लिए तहसीलदार मानपुर मनोज कुमार रावटे को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर डीडी मण्डले को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत मोहला के लिए तहसीलदार मोहला अंबर गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला जीएल चुरेन्द्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत राजनांदगांव के लिए तहसीलदार राजनांदगांव प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती जेएम टोप्पो को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।