साक्षी, दिव्‍या और मानसी ने कजाख्‍स्‍तान में जीते स्‍वर्ण पदक

Posted On:- 2022-06-04



नई दिल्ली (वीएनएस)। रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने क़ज़ाख़्स्तान के अल्माटी में बोलेट तुर्लिखानोव कप कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। साक्षी मलिक ने कल फाइनल में क़ज़ाख़्स्तान की इरिना कुजनेत्सोवा को 7-4 से हराया। भारत की मानसी अहलावत और दिव्या काकरान भी अपने-अपने भार वर्ग में शीर्ष पर रहीं और स्वर्ण पदक जीते। 63 किग्रा वर्ग के ग्रीको रोमन कुश्ती मुकाबले में पहलवान नीरज के कांस्य पदक जीतने के साथ ही भारत ने चार पदक हासिल कर लिए हैं।