साइबर सेल ने पीड़िता को वापस दिलाई ठगी गई रकम...

Posted On:- 2022-06-04



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर की एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट अंतर्गत गठित सायबर विंग टीम ने पीड़िता के खाते में ठगी की रकम 1,75,000 रूपए वापस कराए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता रेनू ठाकुर (निवासी शंकर नगर, रायपुर) ने एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट सिविल लाईन रायपुर में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 30 मई को उसके मोबाईल फोन पर मोबाईल नंबर 8509369204 एवं 9382576951 से काॅल व मैसेज आया कि उसका बिजली का बिल जनरेट नही हो रहा है। जनरेट करने के लिए मैसेज में दिये गये लिंक पर 10/-रूपये का भुगतान करने से बिजली का बिल जनरेट हो जायेगा। जिस पर प्रार्थिया द्वारा मैसेज में दिये गये लिंक को खोलने पर मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा प्लेस्टोर से एक एप डाउनलोड कराया गया तथा इसी एप पर 10/-रूपये का भुगतान करने कहा गया। प्रार्थिया द्वारा एप पर 10/- रूपये भुगतान करने पर उसके बैंक खाता से 1,75,000/- रूपये आहरण हो गया। इस प्रकार उक्त मोबाईल नंबर के धारक ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेते हुये प्रार्थिया से 1,75,000/- रूपये की ठगी किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट अंतर्गत गठित सायबर विंग टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक मोबाईल फोन के धारक के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर अथक प्रयास करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा ठगी की रकम 1,75,000/- रूपये प्रार्थिया के खाते में वापस (रिफण्ड) कराया गया।

रकम रिफण्ड कराने में सायबर विंग टीम से म.आर. बबीता देवांगन , आर. रवि प्रभाकर, नितेश सिंह राजपूत एवं लालेश नायक की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।