मानवता की भलाई के लिए मनवानी दंपत्ति ने किया देहदान

Posted On:- 2022-06-04



भिलाई (वीएनएस)। मानवता की भलाई के लिए देहदान करने वालों में भिलाई के मनवानी दंपत्ति का नाम भी जुड़ गया है। 44/बी,मैत्री विहार,राधिका नगर निवासी केके मनवानी एवं उनकी पत्नी तमन्ना मनवानी ने सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के बाद उनके माध्यम से अपनी देहदान की वसीयतें जारी की। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(एम्स) रायपुर के नाम से जारी की गई देहदान की वसीयत में उनके पुत्र अंकित मनवानी ने साक्षी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर करते हुए अपना भावनात्मक सहयोग प्रदान किया। सिन्धी समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े केके मनवानी ने देहदान के उद्देश्य के बारे में बताया कि अपनी मृत्यु के पश्चात् जिन्दा समाज की भलाई के लिए चिकित्सा अध्ययन हेतु अपना शरीर दान करने का संकल्प हमने स्वेच्छा से लिया है।