
रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को ट्वीट कर भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव के बास्केटबॉल खिलाड़ी कुमारी प्रार्थना साल्वे को बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंडर-16 लड़कियों की भारतीय टीम के लिए आमंत्रित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि बास्केटबॉल में उभरती खिलाड़ी कु. प्रार्थना साल्वे अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगी। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा ‘‘खेलबो......जीतबो..........गढ़बो...नवा छत्तीसगढ़’’ की परिकल्पना को साकार करने हर संभव पहल की जा रही है। जिससे प्रदेश का मान बढ़ाने वाले हर हुनरमंद खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो और वे अपनी प्रतिभा का अच्छा से अच्छा प्रदर्शन कर सके।
बास्केटबॉल खिलाड़ी कुमारी प्रार्थना साल्वे को बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंडर-16 लड़कियों की भारतीय टीम के लिए आमंत्रित किया गया है। आपको बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को आगे बढ़ने में कोई भी बाधा नहीं आने देंगे। खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ https://t.co/n7Q8hgydwf
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 4, 2022