ओपी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Posted On:- 2022-06-04



खरसिया (वीएनएस)। स्काई एलाईज पॉवर प्लांट टेमटेमा में प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर क्षेत्र की जनता के लिए राहत मांगी। भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्काई एलाईज पॉवर प्लांट टेमटेमा से बेतहाशा प्रदूषण फैल रहा है। दिल्ली में तो प्रतिदिन वायु का प्रदूषण मापा जाता है, परंतु यहां यदि नाप कर देखें तो उससे कम नहीं होगा। यह प्रदूषण तत्काल दिखाई नहीं पड़ता, परंतु यह लोगों के लिए बहुत हानिकारक है। वहीं कहा कि हम जनहित को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्लांट से अपेक्षा करते हैं कि वह वृक्षारोपण बहुतायत मात्रा में करें, ताकि प्रदूषण पर लगाम लग सके। वहीं कहा कि फ्लाईऐश का निस्तारण जगह-जगह हो रहा है, कंपनी से निकलने वाले धुएँ से क्षेत्र के किसानों के फसल एवं जनजीवन प्रभावित है, जो बहुत ज्यादा हानिकारक है। प्लांट को इन जनहित के मुद्दों पर अवश्य सोचना चाहिए।