
कोरिया (वीएनएस)। जिला पंचायत ऑडिटोरियम में शनिवार को नवगठित प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोरिया के इतिहास में पहली बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से 26 जनवरी 2022 को प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया का गठन हुआ है।
चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत शुक्ला, चंद्रकांत पारगिर व सतीश गुप्ता की देखरेख में प्रेस काउंसिल का चुनाव कराया गया है। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर मुख्यअतिथि कमरो ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून पास कराया जाएगा। प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया प्रदेश सहित देश में बेहतरीन कार्य से अपना नाम रोशन करे। कोरिया में प्रेस भवन बनाने 10 लाख की घोषणा करता हूं और सीएम दौरे के समय 20 लाख और राशि दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु अंबाडरे ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि जिले में 24 साल बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया का गठन हुआ है। अब नवनिर्वाचित अध्यक्ष-सचिव की जिम्मेदारी है कि कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगों को पहुंचाएं। हमने रायपुर में पत्रकारों को 600 पीएम आवास दिलवाए हैं।
उसी तरह कोरिया में प्रेस भवन के लिए जमीन की मांग करिए। पत्रकारों को राज्य शासन से योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि बिलासपुर प्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने कहा कि पत्रकार अपने जीवन से निगेटिविटी को हटाएं। सिर्फ सही खबर लिखें, पहले अच्छी तरह से जांच परख लें, कि जो न्यूज लगा रहे हैं, वह सही है या नहीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नपाध्यक्ष बैकुंठपुर नविता शिवहरे, नपाध्यक्ष शिवपुर चरचा लालमुनी यादव, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन ट्रैफिक मैन महेश मिश्रा और वरिष्ठ पत्रकार सतीश गुप्ता ने किया।
ये हैं निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष प्रवींद सिंह सचिव योगेश चंद्रा उपाध्यक्ष राजेश राज गुप्ता, सराफत अली कोषाध्यक्ष अरुण जैन संयुक्त सचिव दीपक सिंह चौहान
शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवींद सिंह ने संगठन का परिचय दिया और वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत पारगिर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार उत्तम कश्यप, सतीश गुप्ता व श्रीकांत शुक्ला ने भी संबोधित किया। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में सुदूर वनांचल ब्लॉक भरतपुर सहित हर ब्लॉक से पत्रकारों की मौजूदगी रही। इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिपं सीइओ कुणाल दुदावत, सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला, डॉ राकेश शर्मा, राकेश सिंह, अमित सोनी, अमित पाण्डेय, प्रशांत मिश्रा, रंजीत सिंह, राजू खान, मनेंद्रगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा, महेश साहू, अनवर आलम, रामसुकृत कुशवाहा, सरवर अली, दुलाल डे, शोएब अख्तर, जूही खातून, नसरीन, अभिजीत मुखर्जी, नूर मोहम्मद, भीमसेन गुप्ता, राधेश्याम साहू आदि उपस्थित थे।