केंद्रीय मंत्री रिजिजू से मिला चेंबर का प्रतिनिधि मंडल 

Posted On:- 2022-06-04



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधि मंडल आज केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, कानून और न्याय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल व सांसद सुनील कुमार सोनी से सौजन्य भेंट की। चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि पूर्व में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण शाखा का स्वयं का भवन नही होने के चलते इनका पूरा कार्य लगभग 10 वर्षों से चेंबर भवन से संचालित हो रहा था आज आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की रायपुर शाखा का अपना स्वयं का भवन नया रायपुर अटल नगर में स्थापित हो चुका है।

श्री पारवानी ने आगे कहा कि इनकम टैक्स कार्यालय खुलने से व्यापारी वर्ग एवं आम लोगों को कार्य में अत्यधिक मदद मिलेगी। प्रदेश के समस्त व्यापारीगण एवं आम लोग अपने इनकम टैक्स से संबंधित परेशानियों का निपटान यहीं पर कर सकेंगे अब लोगों और व्यापारियों के केस की सुनवाई प्रतिदिन हो सकेगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, सलाहकार जीतेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष राम मंधान, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा मंत्री निलेश मूंदड़ा, युवा चेम्बर मंत्री विपुल पटेल शामिल हुए।