राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सभी की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार निभाते हुए पौधरोपण करने के साथ ही पौधे की सुरक्षा करने का भी संकल्प लें। पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हंै। जीवन के लिए शुद्ध हवा, पानी के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन होना जरूरी है। इस बारिश में अधिक से अधिक पौधरोपण करें और हरी-भरी धरती के लिए अपना योगदान दें। आईए हम सभी पौधरोपण का संकल्प लें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।