संसदीय सचिव जैन ने दिव्यांग मोनू को दी बैटरी चलित ट्राय साइकिल

Posted On:- 2022-06-04



जगदलपुर (वीएनएस)। संसदीय सचिव ने आज जिले के जगदलपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नियानार के ग्राम लामनी जामगुड़ा पारा के दिव्यांग व्यक्ति मोनू को ट्राय साइकिल प्रदान किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील हैं। उनके दिशा-निर्देश पर लगातार दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान की जा रही है। जिससे कारण उनका जीवन सुगम हो रहा है।

ट्रायसाइकिल मिलने के बाद बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे दिव्यांग मोनू ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता एवं संवेदनशीलता के कारण आज उन्हें यह ट्रायसाइकिल मिली है। उन्होंने कहा कि विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान करने का निवेदन किया था। संसदीय सचिव जैन ने संवेदनशीलता के साथ उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें तत्काल बैटरी चलित ट्राय साइकिल प्रदान की है। ट्रायसाइकिल मिलने से अब उन्हें जरूरी कार्यो के लिए कहीं भी आने-जाने में आसानी होगी। ट्रायसाइकिल प्रदान करने के लिए दिव्यांग मोनू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।