
रायपुर (वीएनएस)। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय की पर्यावरण ग्रीन सोसाइटी एवं महाकौशल कला परिषद रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को सुबह 10:00 बजे महाकौशल कला वीथिका, घड़ी चौक में तात्कालिक चित्रकला स्पर्धा दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। दोनों वर्गों में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। स्पर्धा 3 घंटों की होगी, जिसमें प्रतिभागी को पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी रचना निर्मित करनी होगी। यह रचना किसी भी माध्यम से बनाई जा सकती है। रचना निर्माण की समस्त सामग्री प्रतिभागी को स्वयं लानी होगी। प्रदेश के जाने- माने कलाकारों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया है। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय की पर्यावरण ग्रीन सोसाइटी के द्वारा यह 10वां आयोजन नगर में आयोजित किया जा रहा है। रोटरी क्लब रायपुर ईस्ट एवं लायंस क्लब रायपुर फ्रेंडस के सहयोग से यह आयोजन महाकौशल कला वीथिका में आयोजित किया जा रहा है।