कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 5 नए मामले, रायपुर से 2

Posted On:- 2022-06-04



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.19 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 567 सैंपलों की जांच में 05 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 12 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। आज कबीरधाम, रायगढ़ एवं दंतेवाड़ा से 01-01 तथा रायपुर से 2 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं बालोद, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, जशपुर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। इसके बाद प्रदेश में कुल 64 मामले सक्रिय हैं। जिनमे राजनांदगांव, बेमेतरा, सूरजपुर, बस्तर एवं दंतेवाड़ा में 01-01, दुर्ग, धमतरी, मुंगेली, सरगुजा एवं कोरिया में 02-02, कोरबा में 05, रायगढ़ में 06, कबीरधाम 07, बिलासपुर में 11, रायपुर में 20 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या है।