गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत गौरेला के बांधामुड़ा तालाब में जनप्रतिनिधी तथा अधिकारी कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया। इसी प्रकार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पर्यावरण के लिए जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है।