पन्ना (वीएनएस)। मध्यप्रदेश में पन्ना के रानीगंज इलाके में मंदिर में दर्शन करने गए एक दंपति पर भालू ने हमला कर दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई है। यह दंपति पूजा करने के लिए खेरमाई गया हुआ था। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।
दंपति के शव को बुरी तरह खरोंचने के बाद भालू शव के पास ही बैठा रहा, खबर मिलने के बाद वन विभाग ने भालू को ट्रैकुलाइज करने की योजना बनाई है। जिससे कि शव को रिकवर किया जा सके। हमले के करीब 4 घंटे बाद भी भालू शव के पास बैठा हुआ है।