उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु कतर पहुंचे, दोहा हवाई अड्डे पर किया गया स्वागत

Posted On:- 2022-06-05



दोहा (वीएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। कतर के विदेश राज्य मंत्री सुल्तान बिन साद अल मुरेखी और अन्य लोगों ने दोहा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट में कहा कि उपराष्ट्रपति का दोहा हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले, उपराष्ट्रपति की सेनेगल की तीन दिन की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न हुई। श्री नायडु के साथ एक उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल भी गया है जिसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉक्टर भारती पवार, तीन सांसद- सुशील कुमार मोदी, विजय पाल सिंह तोमर और पी. रविन्द्रनाथ शामिल हैं।