विवाद के चलते बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट, भाई-बहन पर भी किया हमला...

Posted On:- 2022-06-05



जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले में देर रात उपजे पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपनी माँ की हत्या कर दी। आरोपी बेटे के हमले में छोटे दो भाई-बहन घायल हो गए। माँ की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने खुद भी जहर खा कर जान दे दी। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोडे़नार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, तोकापाल ब्लॉक के आरापुर के रहने वाले सुरेंद्र कच्छ का अपनी मां राधिका कच्छ और छोटे भाई-बहन कृष्णा और सरिता कच्छ के साथ किसी बात को लेकर शनिवार की रात विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा की सुरेंद्र ने धारदार हथियार से अपनी मां के ऊपर हमला किया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां को मारने के बाद दोनों छोटे भाई-बहन पर भी धारदार हथियार से वार कर अधमरा कर दिया। दोनों बेहोश हो गए थे।

घटना के बाद आरोपी ने भी जहर खा कर जान दे दी। जब घायलों को होश आया तो रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।