सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का लिया संकल्प

Posted On:- 2022-06-05



जशपुरनगर (वीएनएस)। वनविश्व पर्यावरण दिवस पर विकासखण्ड फरसाबहार के एसडीएम मोहम्मद शबाब खान एवं वन विभाग की टीम ने आवर्ती चराई क्षेत्र एवं विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सीईओ फरसाबहार धनेश कुमार टेंगवार, राजीव युवा क्लब के सदस्य, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उन्हें बचाने का निश्चय किया। इसी प्रकार वन विभाग की टीम ने एकलव्य आवासीय विद्यालय सन्ना में विद्यालय के स्टॉफ तथा छात्राओ के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।