बैकुंठपुर (वीएनएस)। कोरिया पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दो ट्रकों को रोककर तलाशी लेने पर पता चला कि दोनों में मिलाकर कुल 48 मवेशी थे। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि वे मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इन मवेशियों को छत्तीसगढ़ के रास्ते कोतला ले जा रहे थे। पुलिस उनसे और पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मवेशियों के तस्करो पर अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है।