राजनांदगांव (वीएनएस)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज सर्किट हाऊस राजनांदगांव में आम एवं आवंला का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, समाज सेवी पदम कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा नागरिक उपस्थित थे।