विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर सहित अफसरो ने किया पौधरोपण

Posted On:- 2022-06-05



राजनांदगांव (वीएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने आज ग्राम बरगा में पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत बरगा व क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया । जिसमें फलदार वृक्ष, उच्च किस्म के ग्राफ्टेड आम, सीताफल, चीकू, कटहल जाम, लौंग आदि के पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक देवांगन, जनपद पंचायत सदस्य पुष्पा गायकवाड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिलीप कुमार कुर्रे, उपसंचालक पंचायत देवेन्द्र कुमार कौशिक, संकाय सदस्य रणजीत सिंग, ऐन प्रसाद शर्मा, प्रवीण कुमार नायक, पटवारी ऐश्वर्य मिश्रा, सरपंच कुमार सोनवानी, सचिव सुनीता साहू, उपसरपंच उषा साहू एवं राजीव युवा मितान क्लब बरगा के अध्यक्ष अक्षय कुमार कंवर, उपाध्यक्ष डोमेन्द यादव, उपाध्यक्ष ज्योति साहू, कोषाध्यक्ष आशाराम कंवर, सचिव नेहा यादव, सहसचिव बिन्दु वैष्णव, सहसचिव रमशीला यादव तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से विजय साहू, अनिल साव सहित ग्रामीणजनों ने पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।