राजनांदगांव (वीएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजीव युवा मितान क्लब फुलकोड़ो के सदस्यों पौधारोपण किया। जिसमे करंज, पीपल, गुलमोहर, नीम पौधे का तालाब किनारे रोपण कर ट्री गार्ड लगाया गया एवं हमेशा उनका संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण हेतु युवा मितान क्लब के सदस्यों ने जिम्मेदारी से पौधारोपण किया एवं गांव को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु बिखरे हुए प्लास्टिक को एकत्रित कर किया गया। पौधारोपण में जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी, युवा मितान क्लब फुलकोड़ो के अध्यक्ष देवानंद कौशिक, सरपंच पिलेश्वरी उसारे, सचिव जयंती टेकाम, मितान क्लब के सचिव लोकेश चौडिया, कोषाध्यक्ष चिन्तेश अमिला व ओमकार कोमरे, मुकेश चौडिय़ा एवं सदस्यगण, कृषि विभाग से गोविंद धुर्वे, बिहान विभाग के समन्वयक चंदन सिंह सहित गांव के ठाकुर, एवं वृद्धजन उपस्थित थे।