कोरबा (वीएनएस)। दीपका थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 2 किलो गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बतारी में दुबराज सिंह कंवर नाम का व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा भारी मात्रा में विक्रय हेतु अपने बाड़ी में पैरावट अंदर छिपाकर रखा है। सूचना के मुताबिक हमराह स्टाफ के ग्राम बतारी जाकर दुबराज सिंह कंवर को घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपने बाड़ी में उडीसा राज्य से मादक पदार्थ 2 किलोग्राम गांजा पैरावट में छुपाकर रखना बताया। पैरावट से कुल 2 किलो ग्राम गांजा मिला ।
आरोपी का कृत्य धारा 20 (B) NDPS ACT का अपराध पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 02 कि.ग्रा. कीमती 20,000/ रुपये मादक पदार्थ गांजा को कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।