
कोरबा (वीएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवनगर,रूमगरा के हसदेव नदी के तट पर शिव सेवा फाउंडेशन के पौधा रोपण कार्यक्रम में समाज सेवी छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष व दर्री जमनीपाली मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने पीपल का पौधा लगाया। शिव सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष बहादुर सोनी, सचिव ललित साहू एवं फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मनीष अग्रवाल का श्री फल और शाल से स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल ने संदेश देते हुए कहा पौधा लगाना केवल उद्देश्य नहीं होना चाहिए,उसके साथ साथ उस वृक्ष को अपने बच्चे की तरह रख रखाव भी करना चाहिए। जैसे समय आने पर पालक को बच्चो के नाम से परिचय मिलता है वैसे ही भविष्य में इन वृक्षों को आपके नाम से जाना जाए। वृक्षों में कई जीव जंतु और पक्षियों का आशियाना है, इसलिए इनका लगातार संरक्षण और रोपण आवश्यक है। वह हर व्यक्ति धन्य है जिन्हे वृक्ष मित्र के नाम से जाना जाता है।कार्यक्रम के अंत में मनीष अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पक्षी जल पात्र भेट करते हुए अश्वासित किया कि शिवनगर हसदेव तट के मनोरम घाट को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए आपके साथ तन मन धन से प्रयासरत रहूंगा। हर प्राणियों की रक्षा एवम आहार पानी पूर्ति करना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से दर्री जमनीपाली मारवाड़ी युवा मंच के नए अध्यक्ष अंजय अग्रवाल,शिव सेवा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष योगेश राठौर,पूर्व अध्यक्ष रवि यादव, बीरम, डाक्टर चंदेल,देवेंद्र सिंह,बद्री बहादुर ,दीपक शर्मा ,दिलीप तमांग, बजरंग बहादुर, महेंद्र यादव ,अंकित राठौर, नरेश श्रीवास, दीपक कश्यप, जय सिंह राठौर, कृष्ण श्रीवास, कृष्ण हलदार, आयुष चंदेल, अंकू यादव सहित अन्य उपस्थित थे।