लखनपुर (वीएनएस)। सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर एनएच मेन रोड से कुन्नी सड़क तक डामरीकरण व सीसी सड़क सड़क निर्माण का कार्य कराया गया है। इसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ठेकेदार एलसी कटरे कंपनी कोरबा द्वारा निर्माण कराया गया है जो की बारिश से पूर्व ही सड़क जर्जर और खराब होने लगी है। जबकि इस सड़क को 1 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य किया गया है। भारी आवागमन होने के वजह से सड़क अभी से टूटने लगी है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल भी किया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी भी दिखाई दे रही है।
लखनपुर जनपद के अंतर्गत आने वाले लखनपुर से लोसगी कुन्नी मार्ग की बनने प्रतीक्षा क्षेत्र की जनता बहुत दिनों से कर रहे थे। और उसे घटिया स्तर की सामग्री इस्तेमाल करते हुए मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कराया गया। वह भी जगह-जगह टूटती हुई नजर आ रही है। इसे लेकर विगत दिनों पूर्व ग्राम बंधा सरपंच सीताराम के नेतृत्व में ग्रामीण कर्मपाट घाट पहुंच निरीक्षण में आए विभाग के अधिकारियों से घटिया सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उच्च अधिकारी के द्वारा मौके पर ही सीसी सड़क को उखाड़ कर नए सिरे से सीसी सड़क निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए थे। परंतु अब तक ठेकेदार ने सड़क का निर्माण नही कराया है। तो वही डामरीकरण सड़क में जगह-जगह ठेकेदार के द्वारा पेंच लगाया गया है। सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार से विभागीय अधिकारी और ठेकेदार सांठगांठ कर शासकीय राशि का बंदरबांट कर रहे हैं। वहीं जब इस संबंध में हम प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मिलना चाहा तो वहां न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी ही मिले और न ही एसडीओ। इंजीनियर फोन नंबर भी हमें उपलब्ध नहीं कराया गया। सीसी रोड के ऊपर सीसी रोड बनाई जा रही है और अमानक स्तर का सामग्री से सड़क का निर्माण किया गया। सड़क की लंबाई 6.50 किलोमीटर की है जिसमें 4.56 किलोमीटर बीटी रोड का निर्माण व 1.94 किलोमीटर सीसी सड़क व 5 नग पुलिया, व रपटे बनाए गए।
ग्राम पंचायत बंधा के सरपंच सीताराम ने कहा कि करमपाट घाट में घटिया स्तर का किसी सड़क का निर्माण कार्य किया गया है जिसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को कई बार की गई परंतु विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है अगर सड़क का निर्माण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में हम सब चक्का जाम करेंगे।
ग्राम लोसंगी पंडरीपानी के स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार सारथी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जमुना प्रसाद राजवाड़े घर से लेकर कुन्नी मेन रोड तक ठेकेदार के द्वारा सीसी सड़क के ऊपर घटिया स्तर का सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। जिसकी ऊंचाई लगभग 3 इंच है । और जगह-जगह से सीसी सड़क टूटने लगा है तथा सड़क का गिट्टी बाहर निकलने लगा है। साथ ही पुलिया का निर्माण किया गया है जिसमें जगह-जगह से दरारे आना शुरू हो गई है।
इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता यतेंद्र शुक्ला के फोन पर चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य प्रगति पर है मापदंड के अनुरूप निर्माण कार्य किया जाएगा। मापदंड के अनुरूप 20 सेंटीमीटर मोटाई से सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा। तो वही सीसी सड़क जगह-जगह टूट चुके हैं।। तथा सड़क की गिट्टी बाहर आने लगी है डामरीकरण सड़क के कई जगह टूट चुके हैं तथा जगह जगह में पेच भी लगाए गए हैं।