मुख्यमंत्री ने दिव्यांग रमेश को अविलम्ब ट्राईसायकिल उपलब्ध कराने दिया निर्देश

Posted On:- 2022-06-05



रायपुर (वीएनएस)। भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल आमजन से सीधा संवाद कर लोगों की समस्या सुन रहे हैं और समस्याओं का त्वरित निदान भी कर रहे हैं। रविवार को कोदागांव भेंट मुलाकात कार्यक्रम की समाप्ति पर लोगों से आवेदन लेने खुद जनता के बीच पहुंचे। इसी दौरान कोदागांव निवासी दिव्यांग रमेश साहू ने मुख्यमंत्री से अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह दिव्यांगता की वजह से चलने में असमर्थ है, उसे एक ट्राईसायकिल की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री ने रमेश की बात सुनकर उसे अविलम्ब ट्राईसायकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।