कोरोना बुलेटिन : आज मिले 7 नए संक्रमित, रायपुर से 2

Posted On:- 2022-06-05



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 5 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.95 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 739 सैंपलों की जांच में 07 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 3 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

आज दुर्ग एवं रायगढ़ से 01-01, रायपुर से 02, बिलासपुर से 03 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 13 जिले बालोद, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, जशपुर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश के 15 जिले राजनांदगांव, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया, दंतेवाड़ा एवं बस्तर में 01-01, धमतरी, मुंगेली एवं सरगुजा में 02-02, दुर्ग में 03, कोरबा में 05, कबीरधाम में 06, रायगढ़ में 07, बिलासपुर में 14, रायपुर में 21 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।