
खरसिया (वीएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शा उ मा विद्यालय कोंडतराई में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने शाला परिसर में पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि शहीद नन्दकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक कार्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले सभी रासेयो इकाई के स्वयं सेवकों के माध्यम से पौधारोपण कराने का निर्देश जारी किया गया था। इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडतराई के प्राचार्य एस आर भगत के निर्देशानुसार और विद्यालय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार पटेल (व्याख्याता एलबी) के मार्गदर्शन में संस्था में संचालित रासेयो इकाई के स्वयं सेवकों ने भी शाला परिसर में पौधारोपण कर नए लगाए गए पौधों सहित पूर्व में लगाये गए पौधों के देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान अनेक प्रकार के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर हिना पटेल, चेतना साहू, प्रिया पटेल, पुष्पा महंत, उषा पटेल, पूजा सारथी, प्रीति चौहान, ज्योतिष चौहान, टिकेश्वर यादव, किशन पटेल, गुलशन साहू, कौशिक साहू आदि की सक्रिय भूमिका रही।