नवनियुक्त कलेक्टर प्रभात मलिक ने संभाला पदभार

Posted On:- 2022-06-06



गरियाबंद (वीएनएस)। गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर प्रभात मलिक ने रविवार, 5 जून को जिला कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया है। प्रभात मलिक 2015 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं, इससे पूर्व वे आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर में पदस्थ थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर जे.आर.चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी (रा) विश्वदीप यादव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, सभी अनुविभागीय अधिकारी और जिला कोषालय अधिकारी ब्रिजेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।