डॉ. रमन ने किया क्षत्रिय समाज के किताब का विमोचन

Posted On:- 2022-06-06



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजपूत समाज के रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित पुस्तक ‘क्षत्रिय’ का विमोचन अपने निवास पर किया। इस दौरान किताब के लेखक ओंकार सिंह ठाकुर सहित समाज के वरिष्ठजन व युवा उपस्थित थे। यहां डॉ. रमन ने कहा कि हमारा इतिहास धीरे-धीरे विलुप्त होता जा रहा है। यह किताब आने वाली पीढ़ी के लिए अपने इतिहास को जानने में मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि राजपूतों की पहचान युद्ध और शासक के रुप में थी, इसीलिए इसकी विभिषिका भी इसी समाज ने झेली और पलायन का दंश भी समाज को झेलना पड़ा। इस क्षत्रिय किताब की रचना जिस प्रकार लेखक ने एक प्राचीन शिलालेख को आधार बनाकर की यह महत्वपूर्ण है। उस शिलालेख से उतरकर क्षत्रियों का इतिहास किताब में आ गया। डॉ. रमन के निज निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में ठा. उत्तम सिंह, ठा. रमेश सिंह, ठा. भरत सिंह, ठा.पवन सिंह, ठा. राधेहरि सिंह, ठा.देवेंद्र सिंह और समाज के वरिष्ठ उपस्थित थे।