कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में होने वाले पंचायत उप निर्वाचन 2022 में जिन पंचायतों में सरपंच व पंचों का निर्वाचन होना है उन क्षेत्रों में मतगणना दिनांक 28 व 29 जून 2022 तक आदर्श आचरण संहिता तक लागू की है। उन्होने शासकीय विभागों, लोक प्राधिकारी तथा अधिकारियों कर्मचारियों, अभ्यिर्थियों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारी, अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने कहा है।