सेक्यूरिटी गार्ड एवं ऑफिस असिस्टेंट के लिए काउंसिलिंग 8 जून को

Posted On:- 2022-06-06



गरियाबंद(वीएनएस)। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए हितग्राहियों के चयन के लिए काउंसलिंग का आयोजन 8 जून 2022 को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज डीपीआरसी भवन जिला पंचायत के पीछे में किया जायेगा। उक्त काउंसलिंग में गरियाबंद जिले क अंतर्गत 18 से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। जो अपनी रूची के अनुरूप सेक्यूरिटी गार्ड हेतु 8वीं पास, ऑफिस असिस्टेंट में 12वीं पास और प्रोसेस्ड फूड इन्टरप्रेन्योर में 8वीं पास योग्यताधारी युवा उक्त कोर्स में आवेदन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक हितग्राही अपना पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज, जाति-निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं।