निजी शाला में भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 10 जून को

Posted On:- 2022-06-06



गरियाबंद (वीएनएस)।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 10 जून, सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक कार्यालय परिसर में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी प्रतिष्ठान- भारत माता हिंदी उ.मा.शा.डोहेल, देवभोग, जिला-गरियाबंद में उप प्राचार्य, व्याख्याता (भोैतिक, रसायन, जीवविज्ञान, गणित), कम्प्यूटर प्रोग्रामर, शिक्षक प्रायमरी, कार्यालय लिपिक, लेखा लिपिक, वाहन चालक-स्कूल बस, (हैवी लाइसेंसधारी), आदि 20 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के इच्छुक एवं स्नातकोत्तर, बी.एड.,उप प्राचार्य के समकक्षीय अनुभव, स्नातक, स्नातकोत्तर (गणित,भौतिक,रसायन, जीव विज्ञान, बी.एड.), बीसीए, एमसीए, बी.ई.कम्प्यूटर, स्नातक, कम्प्यूटर, बी.काम, कम्प्यूटर/टैली, स्नातक,बी.एड., एवं 10वीं व वाहन चालक का हैवी लाईसेंस, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ सकते है।