‘जीवन रक्षा एवं उत्तम जीवन रक्षा पदक’ के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

Posted On:- 2022-06-06



उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के लिए जिले के पात्र व्यक्तियों एवं बच्चों का नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। नामांकन प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वित्त, भू-अभिलेख के प्रभारी अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया गया है।