मंकी पॉक्स के पहचान, जांच एवं उपचार के लिए निर्देश जारी

Posted On:- 2022-06-06



दन्तेवाड़ा(वीएनएस)। जिले में मंकी पॉक्स के सर्विलेंस त्वरित पहचान जांच एवं उपचार के लिए दिशा-निर्देश जारी किये गये है। मंकी पॉक्स के सामान्य लक्षण संक्रमित व्यक्ति को सामान्यतः बुखार चकत्ते (Rashes) एवं लिम्फ नोड्स में सूजन पायी जाती है। मंकी पॉक्स एक स्व-सीमित (Self Limited) संक्रमण है, जिसके लक्षण सामान्यतः 2-4 सप्ताह में समाप्त हो जाते है। मंकी पॉक्स संक्रमण के गंभीर प्रकरण सामान्य बच्चों में पाए जाते हैं जटिलताओं एवं गंभीर प्रकरणों में मृत्यु दर 1-10 प्रतिशत है। मंकी पॉक्स संक्रमण होने एवं लक्षण उत्पन्न होने का Incubation Period सामान्यतः 6-13 दिवस का होता है, परंतु यह 5 से 25 दिवस तक हो सकता है। मंकी पॉक्स के संक्रमण फैलने की अवधि त्वचा में चकत्ते आने के 1-2 दिवस पूर्व से लेकर सभी चकत्तो से पपड़ी के गिरने/समाप्त होने तक मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों में फैल सकता है। उक्त संबंध में जिला स्तर से समस्त विकासखण्ड स्तर पर विस्तृत जानकारियां उपलब्ध करा दी गई है अतः जिले के आमजनो से अपील की जाती है कि मंकी पॉक्स के संबंध में किसी भी प्रकार की लक्षण दिखाई देती है तो अपनी नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क करें ताकि उचित स्वास्थ्य उपचार व देखभाल किया जा सकेगा।