परमानंद प्राथमिक उपभोक्ता भंडार मर्या. का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Posted On:- 2022-06-06



बिलासपुर (वीएनएस)। राज्य निर्वाचन आयोग छ.ग. के आदेशानुसार परमानंद प्राथमिक उपभोक्ता भंडार मर्या. लोको कॉलोनी का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 16 जून को आमसभा आहूत की जाएगी। जिसमें संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु मतदान एवं मतगणना की जाएगी। 26 जून को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा।