सोनपैरी में उप सरपंच पद का चुनाव 10 को

Posted On:- 2022-06-06



रायपुर (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सौरभ कुमार ने आरंग जनपद के ग्राम सोनपैरी के ग्राम पंचायत सोनपैरी में उप सरपंच पद के निर्वाचन के लिए नेत्रचंद जोशी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनसूली को पीठासीन अधिकारी बनाया है। इसके लिए 10 जून की तिथि निर्धारित की गई है।