शिविर में अशोक कुमारी को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Posted On:- 2022-06-06



[caption id="attachment_75387" align="alignnone" width="500"] ????????????????????????????????????[/caption] कोरबा (वीएनएस)।प्राकृतिक दुर्घटनाओं पर किसी का बस नहीं है सभी कुदरत के कहर के आगे बेबस हैं। पर ऐसी दुर्घटनाओं में अपनों को छोड़कर चले जाने वालों के लिए चार लाख रुपए के मुआवजा राशि का प्रावधान है। यह आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिवारों के लिए संकट की घड़ी में सबसे बड़ा सहारा बनती है। इस योजना से कोरकोमा में 26 मई को आयोजित सरकार तुंहर द्वार समाधान शिविर में ग्राम मदनपुर की अशोक कुमारी भी लाभान्वित हुई। अशोक कुमारी को शिविर में जिला प्रशासन की ओर से चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। श्रीमती कुमारी के पति की मृत्यु प्राकृतिक बिजली हादसे से हो गई थी। प्रशासन की टीम ने अशोक कुमारी को आरबीसी 6 (4) के तहत जनहानि के प्रकरण में दिये जाने वाले सहायता से अवगत कराया। जिला प्रशासन द्वारा जनहानि प्रकरण के तहत चार लाख रूपये की मदद स्वीकृत की गयी। अशोक कुमारी को सरकार तुंहर द्वार शिविर में सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।