रायपुर (वीएनएस)। पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में वाकानेर जंक्शन एवं सिंधवादर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 7 जून को गाड़ी संख्या 22906 शालीमार ओखा एक्सप्रेस को शालीमार से 4 घंटे रीशेड्यूल कर रवाना किया जाएगा। वहीं 9 जून को गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर शालीमार एक्सप्रेस को पोरबंदर से 1 घंटे रीशेड्यूल कर रवाना किया जाएगा।