
कवर्धा (वीएनएस)। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम सिंघनपुरी जंगल में 7 जून मंगलवार को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर इस जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे। अकबर जन समस्या निवारण शिविर में सम्मिलत गांव सूरजपुरा, बिरोड़ा, सिलहटी एवं आसपास के 20 से अधिक गावो के ग्रामीणों की समस्या, मांग और शिकायत से रूबरू होंगे।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर में ग्रामीणों को उनके आवेदनों को शिविर स्थल पर पंजीयन कराना होगा। शिविर स्थल में पंजीयन कक्ष रहेगा। समस्याओं, मांग तथा शिकायतों से संबंधी आवेदनों का पंजीयन करना अनिवार्य होगा, आवेदन को संबंधित विभाग में निराकरण के लिए भेजे जाएंगे। कलेक्टर शर्मा ने शिविर में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के सख्त निर्देश भी दिए है।