नारायणपुर (वीएनएस)। शासन की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी द्वारा कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन हर सोमवार को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें जिले के अंदरूनी गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण आकर अपनी मांग एवं समस्याओं से कलेक्टर को अवगत करा रहे हैं। कलेक्टर की इस पहल पर अंदरूनी क्षेत्र के लोग भी अब बैखौफ होकर अपनी बात कलेक्टर जनदर्शन में रख रहे हैं। प्राप्त आवेदनों में नवीन हैंडपंप स्थापना, नियुक्ति हेतु आदेश न मिलने, मजदूरी भुगतान, पट्टा से नाम कटवाने मिट्टी मुरूम सड़क, तेंदूपत्ता की राशि नकद दिलाने, नवीन कार्य स्वीकृत करने, गोदम निर्माण, अतिक्रमण हटाने, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रारंभ करने आदि शामिल है। कलेक्टर रघुवंशी ने इन प्रकरणों पर संवेदनशीलता और गंभीरता से विचार करते हुए इनके निराकरण का भरोसा दिलाया और निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में समस्या -शिकायतों से संबंधित कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में श्रीमती अनिता दुग्गा छोटेडोंगर ने विवाह उपरांत घर से बेघर करने, समस्तग्रामवासी चांदागांव ने नवीन हैंडपंप करवाने, श्रीमती रामबाई नुरेटी कोहकामेटा ने नियुक्ति आदेश प्राप्त न होने के बाबत्, खिलेश्वरी बघेल, गायत्री निषाद, लखनदई, मनकी और बासन ने मजदूरी भुगतान कराने, श्रीमती सुमित्रा चंदेल ने पट्टे से नाम कटवाने, सरपंच बड़ेजम्हरी ने मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण, ग्रामवासी बम्हनी और कुकड़ाझोर ने तेंदूपत्ता की राशि नगद भुगतान दिलाने, नवीन कार्य स्वीकृत करन और 100 मेटिक टन गोदाम निर्माण की राशि प्रदान करने, समस्त ग्रावासी चिहरीपारा ने चारागाह से अतिक्रमण हटाने, ग्रामवासी सुपगांव ने कास्तहीन किसानों के जमीन को निरस्त करने, संजय कश्यप गढ़बेंगाल ने गढ़बेंगाल ने सरकारी भूमि पर बवैध रूप से खरीदी बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने, ग्रामवासी परपा ने सड़क निर्माण करने, ग्रामवासी धौड़ाई ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रारंभ करने और अमदई मांईस में युवाओं को रोजगार दिलाने, पार्षद जोशीलाल पात्र ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और सरपंच बाकुलवाही ने नवीनी कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।