हेतराम पटेल बने रायगढ़ मरार पटेल महासंघ के राजनीतिक जिला सचिव

Posted On:- 2022-06-06



खरसिया (वीएनएस)। खरसिया क्षेत्र के चपले सर्किल में समाज के पदाधिकारियों का गठन हेतु ग्रामचपले के जानकी भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के ग्राम, सर्किल व जिला पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया, जिसमें सर्वसहमति से मरार पटेल महासंघ, जिला रायगढ़ के राजनीतिक सचिव हेतराम पटेल (जबलपुर) बनाये गए एवं हरदिहा मरार पटेल समाज, जिला रायगढ़ के राजनीतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल चपले (उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, खरसिया), मरार पटेल महासंघ, जिला रायगढ़ के राजनीतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष- नारायण पटेल (बरगढ़), जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल पटेल (दर्रामुड़ा) मनोनित निर्वाचित हुए ।

उक्त कार्यक्रम में मरार पटेल महासंघ, जिला-रायगढ़ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल, हरदिहा पटेल विकास समिति, जिला-रायगढ़ के जिलाध्यक्ष कृपासिंधु पटेल, उपाध्यक्ष नूतन पटेल, महासचिव जितेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष मुकेश पटेल, ग्राम, सर्किल, जिला पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रीय सैकड़ों स्वजातीय बंधु शामिल हुए।