कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 15 नए मामले, रायपुर से 4

Posted On:- 2022-06-06



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 06 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.51 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 960 सैंपलों की जांच में 15 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।वहीं 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब 76 मामले सक्रिय हैं।

आज दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद एवं सरगुजा से 01-01, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 03, रायपुर एवं बिलासपुर से 4-4 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 11 जिले महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, जशपुर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

इसके बाद प्रदेश के 17 जिले बालोद, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया, दंतेवाड़ा एवं बस्तर में 01-01, राजनांदगांव, धमतरी एवं मुंगेली में 02-02, सरगुजा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 03-03, दुर्ग एवं कोरबा में 04-04, कबीरधाम में 05, रायगढ़ में 06, बिलासपुर में 17, रायपुर में 22 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।