हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, 2 को उतारा मौत के घाट...

Posted On:- 2022-06-07



पत्थलगांव (वीएनएस)। जशपुर के जंगलों में हाथियों का आतंक जारी है। यहां कंडोरा और गीधाबहार गांव में घुसे दो हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान एक महिला और किसान को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक किसान लीची बगान में रखवाली के लिए सो रहा था। इस दौरान दंतैल हाथी ने किसान की कुचलकर हत्या कर दी। कंडोरा गांव की यह घटना है। इधर गीधाबहार में एक हाथी का महिला से सामना हो गया। महिला कुछ कर पाती इससे पहले हाथी ने महिला को अपने सूड में पकडकर मार डाला।

पत्थलगांव के कुनकुरी वन परिक्षेत्र में लगातार हाथियों के हमले की खबर है। बावजूद वन ​अमला हाथी के उत्पात को रोक नहीं पा रहा है। बीते 15 दिनों में हाथी के कुचलने से 5 लोगों की मौत हो गई है।