ट्रैक्टर ट्रॉली ऋण के लिए आवेदन 27 जून तक

Posted On:- 2022-06-07



धमतरी (वीएनएस)। वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को स्वयं के व्यवसाय एवं स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से जिला अंत्यावसायी विकास समिति द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि उक्त योजनांतर्गत एक ट्रैक्टर ट्रॉली के लिए 10.63 लाख रूपए का ऋण पात्र हितग्राही को प्रदाय किया जाना है, इसके लिए आवेदन 27 जून तक आमंत्रित किए गए हैं।