शासकीय श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में प्रवेश 10 जून से

Posted On:- 2022-06-07



धमतरी (वीएनएस)। शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में कक्षा पहली से नवमीं तक की श्रवण एवं मूक बधिर बालिकाओं को 10 जून से प्रवेश दिया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि इच्छुक पालक कार्यालयीन समय में सिविल कोर्ट के समीप स्थित श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी पुत्री/पाल्या का दाखिला करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था में शासन द्वारा अध्ययन, आवास, भोजन आदि सुविधाएं निःशुल्क संचालित है। प्रवेश के लिए दिव्यांगता प्रामाण-पत्र की फोटो कॉपी, बालिका का पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य है।